search

फरीदाबाद: यमुना किनारे डूंगरपुर गांव में जमीन में दिखी दरार, रेनीवेल निर्माण स्थल पर हलचल

deltin33 3 hour(s) ago views 481
  

दरार के पास ही फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा रेनीवेल का ढांचा बनाया जा रहा है।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डूंगरपुर गांव के रकबे में यमुना नदी किनारे अचानक मोटी और लंबी दरार से हलचल पैदा हो गई। दरार के पास ही फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा रेनीवेल का ढांचा बनाया जा रहा है। निर्माण में लगे श्रमिकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे और जांच की। उधर सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण भी पहुंच गए थे।

इतनी मोटी दरार की वजह से डर था कि कहीं यहां जमीन का कटाव यमुना की ओर न हो जाए। जमीन धंसने की भी आशंका पैदा हो गई थी। इसका सबसे अधिक खतरा रेनीवेल को होता। लेकिन शुक्र रहा कि ऐसा कुछ हुआ नहीं। उधर प्राधिकरण के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दरार का आना सामान्य है। क्योंकि इस बार यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। जिससे निर्माणाधीन रेनीवेल के चारों ओर पानी भर गया था।

अब पानी उतर चुका है। धूप भी तेज पड़ रही है। इसलिए जमीन में दरार आई है। इससे रेनीवेल को कोई नुकसान नहीं है। दरार अधिक गहरी भी नही है। इस जमीन को जु़तवाकर देखा जाएगा कि दरार कितनी गहरी है। जरूरत पड़ेगी तो मिट्टी डलवा दी जाएगी। रेनीवेल का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सीलिंग और नीलामी की सख्ती का असर, दस साल में सबसे ज्यादा वसूला प्रॉपर्टी टैक्स   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476453