search

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को काटकर किया घायल

cy520520 3 hour(s) ago views 765
  

आवारा कुत्तों ने महिला पर किया हमला।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में आवारा कुत्तों का आतंक हैं। सोमवार रात आवारा कुत्ते ने दवाई लेकर लौट रही महिला को काटकर घायल कर दिया। इससे महिला का काफी खून बह गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। लोगों का कहना है कि यहां दिन प्रतिदिन कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रही है।

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के ए-153/एसएफ-चार में रहने वाले निवासी हरि कृष्ण मलिक ने बताया कि यहां करीब 10 से 15 कुत्ते हैं। इनमें से ज्यादातर कुत्ते खूंखार हैं, जो मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर देते हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी रेनू मलिक दवा लेकर वापस लौट रही थीं। जैसे ही घर के बाहर पहुंचीं आवारा कुत्ते ने चुपचाप पीछे से आकर हमला कर दिया और टांग व कंधे पर काट है। गहरा जख्म होने के कारण खून भी काफी बह गया है।

उन्हें तुरंत डॉक्टर के यहां ले जाया गया। इसके बाद जरूरी एंटी रैबीज व जरूरी इंजेक्शन लगवाए हैं। हरी कृष्ण मलिक ने बताया कि मेरी 28 फरवरी को सर्जरी होनी है। पत्नी को कुत्ते ने काट लिया है, इससे परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई लोगों को कुत्तों ने काटा है। नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है।
लोगों का कहना लगातार बढ़ रही संख्या

लोगों का कहना है कि यहां आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर निगम में भी कुत्तों से राहत दिलाने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। अगर बंध्याकरण का कार्य किया जाता तो कम से कम लगातार बढ़ रही संख्या पर रोक लग सकती थी।


कुत्तों के बंध्याकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिन इलाकों से आवारा कुत्तों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं वहां प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। -डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम


यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के वैशाली में सीवर और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गली और घरों में भरा पानी   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162924