search

गुरुग्राम में प्लॉट और मकान का सपना होगा साकार, ई-भूमि पोर्टल से जमीन अधिग्रहण तेज

LHC0088 1 hour(s) ago views 228
  

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज की।



गौरव सिंगला, नया गुरुग्राम। प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत गुरुग्राम में रियल एस्टेट और विकास को नई गति मिलने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को अपने सपनों का घर पाने का बेहतर अवसर मिलेगा। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1.67 लाख एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

नए आदेश के अनुसार, गुरुग्राम में विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत सेक्टर 36, 37, 37D, 88A, 89A, 92, 95, 95A, 99, 102, 103, 104, 106, 107, 108 सहित कई विकसित और उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी, फरुखनगर, सोहना, पटौदी में कुल 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का लक्ष्य है।

इन सेक्टरों में तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। पहले फेज में एक मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक, दूसरे फेज में एक मई से लेकर 30 जून तक और तीसरे फेज में एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक भूमि पोर्टल पर इच्छुक जमीन मालिक, लैंड एग्रीगेटर अपनी जमीन की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरी विस्तार को सुव्यवस्थित करना और लोगों को किफायती दरों पर प्लाट और मकान उपलब्ध कराना है। गुरुग्राम पहले से ही रियल एस्टेट का प्रमुख केंद्र है, और इस नई योजना से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और निवेश के अवसरों में और वृद्धि होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से मिडिल क्लास और निवेशकों दोनों को फायदा होगा।

नई कालोनियों के विकास से न केवल आवास की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा। इस योजना में फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, सोनीपत और अन्य जिलों को भी शामिल किया गया है, लेकिन गुरुग्राम को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जहां सबसे अधिक सेक्टरों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर तीन बाईपास की योजना, तैयार हो रही डीपीआर; सड़क हादसों में आएगी कमी   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165274