search

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कार खड़ी कर युवकों ने किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस

cy520520 1 hour(s) ago views 1021
  

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों का डांस।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दो कारों से आए 10 से ज्यादा युवा सड़क किनारे कार खड़ी कर डांस करने लगे। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो राजीव चौक के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि 10 से ज्यादा युवक सड़क पर खड़े हैं और डांस कर रहे हैं। पास में ही उनकी दो कारें खड़ी हैं। इनमें तेज संगीत बज रहा है।

वीडियो में दोनों कारों के पास युवक संगीत पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर लगातार वाहन गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंकी बनी रही। युवकों के इस तरह से डांस करने से अन्य वाहन चालकों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्लॉट और मकान का सपना होगा साकार, ई-भूमि पोर्टल से जमीन अधिग्रहण तेज   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900