search

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर ट्रक से टकराया; ड्राइवर की हालत गंभीर

Chikheang 1 hour(s) ago views 946
  

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सड़क हादसे में कैंटर चालक घायल।



संवाद सहयोगी, लोनी। थाना ट्रोनिका सिटी मंडोला गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर आवास विकास कार्यालय के सामने सोमवार रात ईंटों से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से कैंटर टकरा गया। कैंटर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में उसे लोनी 50 शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर चिकित्सक ने उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

कुरैना गांव एटा का रहने वाला शिवकेश मदर डेरी में दूध का कैंटर चलाता है। सोमवार रात वह बागपत से कैंटर लेकर दिल्ली जाने के लिए चला था। जैसे ही वह मंडोला गांव के पास दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर आवास विकास के सामने पहुंचा तो अचानक आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। ट्रक के ब्रेक लगते ही तेज रफ्तार कैंटर उसमें जा घुसा।
आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

इससे चालक कैंटर के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। वहीं, पीछे से ट्रक लेकर आ रहे शिवकेश के दोस्त ओमबीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि घायल चालक का उपचार चल रहा है। पीड़ित से शिकायत लेकर आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को काटकर किया घायल   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167401