search

PM किसान सम्मान निधि व KCC प्रक्रिया हुई सरल, फार्मर रजिस्ट्रेशन में समस्तीपुर भी बेहतर

LHC0088 Yesterday 22:56 views 414
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । PM-KISAN Samman Nidhi  किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समस्तीपुर ने फार्मर रजिस्ट्रेशन में बेहतर प्रदर्शन कर यह संकेत दे दिया है कि अब PM-KISAN Samman Nidhi और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। डिजिटल पंजीकरण की रफ्तार तेज होने से पात्र किसानों तक योजनाओं का फायदा सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच सकेगा। यह पहल न सिर्फ प्रक्रिया को सरल बना रही है, बल्कि किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
समस्तीपुर में 1.40 लाख से अधिक फार्मर रजिस्ट्रेशन

फार्मर रजिस्ट्री करने के मामले में समस्तीपुर राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का समुचित एवं पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री-किसानों की डिजिटल पहचान महाअभियान चल रहा है।

जिले में दो लाख 42 हजार 911 किसानों की आइडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार तक एक लाख 40 हजार 600 का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है।

जिसके माध्यम से किसानों का आधार, भूमि विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित तरीके से दर्ज की जाती है। इससे किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

तीसरा चरण छह फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। किसान पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर व वसुधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। सीएससी आपरेटर द्वारा किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।  
कल्याणपुर प्रखंड में सर्वाधिक किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

कल्याणपुर में 11 हजार 68, उजियारपुर में 11 हजार 50, विभूतिपुर में 9123, समस्तीपुर में 9105, सरायरंजन में 8281, वारिसनगर में 8227, मोहिउद्दीनगर में 7884, शिवाजीनगर में 7861, हसनपुर में 7430, दलसिंहसराय में 6951, सिंघिया में 6876, खानपुर में 6815, मोरवा में 6140, पटोरी में 5884, विद्यापतिनगर में 5801, ताजपुर में 5761, बिथान में 4561, रोसड़ा में 4445, मोहनपुर में 3433, पूसा में 3904 किसान का रजिस्ट्रेशन किया गया है।


किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। ताकि भविष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी किसान हितैषी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके। फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।
डा. सुमित सौरभ, जिला कृषि पदाधिकारी।
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165271