search

सिर्फ नींद की कमी नहीं, इन वजहों से भी लाल होती हैं आंखें; ऐसे पाएं तुरंत राहत

cy520520 2026-1-5 11:26:29 views 1155
  

लाल आंखों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Canva)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी हैं। अगर आंखों की बात करें तो यह सिर्फ देखने का जरिया ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत का आईना भी हैं। अक्सर लोग आंखों में रेडनेस या जलन को मामूली समस्या मान लेते हैं, लेकिन आंखों का लाल होना कई बार गंभीर समस्या का भी संकेत दे सकता है। यह समस्या सिर्फ थकान या नींद की कमी के कारण नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी छिपे होते हैं।
आंखें लाल होने के कारण
नींद की कमी और थकान

ज्यादातर लोग लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन के सामने रहते हैं। लगातार देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आंखें सिर्फ रेड नहीं, बल्कि आंखें कमजोर भी हो जाती हैं।
एलर्जी और धूल-मिट्टी

(Picture Credit - Canva)

धूल और धुआं आंखों के लिए सबसे बड़े दुश्मन हैं। एलर्जी की वजह से आंखों में खुजली, जलन और रेडनेस हो सकती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन लगातार एलर्जी से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।
ड्राई आई या सूखी आंखें

अगर आप ऑफिस या घर में लगातार स्क्रीन के सामने या हीटर के आगे बैठते हैं, तो यह आंखें सूखने और लाल होने का कारण बन सकती है। वहीं, जलन और आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
संक्रमण और इंफेक्शन

अगर आप लगातार कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, उसकी गंदगी, बैक्टीरिया या वायरस के कारण कंजंक्टिवाइटिस यानी पिंक आई हो सकता है। यह परेशानी जल्दी फैलती है और आंखों में तेज जलन, पानी और पपड़ी का कारण बनती है।
रेड आई से राहत पाने के उपाय
पूरी नींद लें

हर दिन 7-8 घंटे की नींद आंखों के लिए जरूरी है। नींद की कमी से आंखों की ब्लड वैसील्स में सूजन आ सकती है, जिससे रेडनेस बढ़ती है।
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

  

(Picture Credit - Canva)

अगर आपकी आंखों में सूजन और जलन की समस्या बन रही है, तो दिन में 2-3 बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं या आंखों को आइस पैक से आराम दें।
आई ड्रॉप्स करें ट्राई

अगर आंखें सूखी हों, तो डॉक्टर की सलाह से टियर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। यह आंखों को नम रखता है और रेडनेस कम करता है।
हल्की मालिश दें

आंखों में लगातार दर्द, जलन या भारीपन महसूस होने पर हल्के हाथों से आंखों को मसाज दें। इससे आपको काफी आसान और अच्छा महसूस होगा।

यह भी पढ़ें - 80% मानसिक रोगियों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता

यह भी पढ़ें - सिर्फ \“आदत\“ नहीं है बार-बार एक ही गलती दोहराना, दिमाग की सूजन हो सकती है इसकी असली वजह

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900