search

DM ने कहा- अपने खर्च पर बेटियों की शादी करा रही है सरकार, श्रावस्ती में 63 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

cy520520 3 hour(s) ago views 691
  



संवाद सूत्र, श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा कलश की पूजा कर सामूहिक विवाह का शुभारंभ किया। परंपरागत तरीके से एक मंडप में एक साथ 63 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। वर-वधू को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह का बीड़ा उठाया है। इससे उन्हें अब बेटी के विवाह के लिए चिंतित नहीं होना पड़ता है। डीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि कठिनाई महसूस करने वाले गरीब परिवारों के बेटियों का विवाह सरकार अपने खर्चे पर कर रही है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि सामूहिक विवाह में इकौना ब्लाक के 10, गिलौला के 19, हरिहरपुररानी के नौ, जमुनहा के 13, सिरसिया के आठ व नगर पालिका परिषद भिनगा के चार जोड़े शामिल हुए। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के आठ, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24, अनुसूचित जाति के 20, अनुसूचित जनजाति के छह व सामान्य वर्ग के पांच जोड़ों का विवाह परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ।

समाजसेवी अवधेश पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, सामाजिक संस्था सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम मौजूद रहे। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, संजय कुमार, सामाजिक संस्था सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162766