रेवाड़ी पुलिस ने काटा 20 हजार का चालान। (AI Generated Image)
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। सोमवार को काली फिल्म लगी स्कार्पियो गाड़ी में लालबत्ती व सायरन मिलने पर चालक का बीस हजार पांच रुपये का चालान काटा गया।
लालबत्ती व सायरन को जब्त कर लिया गया है। इसी तरह एक ई रिक्शा चालक को नशे में पाए जाने पर चालान काटने के साथ ही इंपाऊंड कर दिया।
सोमवार दोपहर को नाइवाली चौक पर नारनौल की ओर से काली फिल्म लगी एक स्कार्पियो गाड़ी आई। यातायात पुलिस के जवानों ने काली फिल्म लगी होने के कारण गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसके अंदर पुलिस की लाइट और सायरन मिला।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर की कार्रवाई
सवालों पर चालक का इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने कार का ब्लैक फिल्म, पुलिस के सायरन व लाल बत्ती का दुरुपयोग करने के आरोप में 20 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक ई रिक्शा चालक की मशीन से जांच की तो वह नशे में मिला।
ट्रैफिक पुलिस ने उसका 10 हजार का चालान कर ई-रिक्शा को इंपाऊंड कर दिया। शहर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बलवंत ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की ओर से वाहनों को सुचरू करने के साथ ही जांच अभियान भी चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, रेवाड़ी पुलिस ने काटे 885 चालान; कार्रवाई से मचा हड़कंप  |