search

हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ‘चीता’ की दहशत! रातभर जागते रहे ग्रामीण, जंगल में चला सर्च ऑपरेशन

LHC0088 1 hour(s) ago views 831
  



संवाद सहयोगी, सरीला(हमीरपुर)। थाना चिकासी क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चीता की चहल कदमी की खबर ने आसपास के ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। चिकासी समेत आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत रहने के साथ साथ चीता दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई। वहीं चीते की फोटो इंटरनेट मीडिया में भी कुछ ग्रामीण प्रचलित कर रहे हैं। फिलहाल दैनिक जागरण प्रचलित फोटो की पुष्टि नहीं करता है।


थाना चिकासी अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती रात चीता की चहल कदमी की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद क्षेत्र के लोगों एवं अधिकारियों में खलबली मच गई । सूचना पर तत्काल वन विभाग सरीला एवं राठ की टीमों ने पुलिस के साथ मोर्चा संभाला और सारी रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आस पास चीता को खोजने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। लेकिन कहीं भी चीता नजर नहीं आया। वहीं चीते की चहल कदमी को लेकर चिकासी गांव व आसपास के गांवों में पुलिस की ओर से मुनादी कराकर लोगों को सावधान रहने तथा चीता दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।

इंटरनेट मीडिया में प्रचलित की गई पोस्ट में लिखा है कि जिला पंचायत सदस्य की कार निकलते समय चिकासी बेतवा नदी पुल के पहले चीता दिखाई दिया है। प्रचलित फोटो व पोस्ट की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी सरीला अमित श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी होते ही सरीला एवं राठ वन विभाग की टीमों ने पुलिस के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास सारी रात कांबिंग की है तथा अभी भी खोजबीन की जा रही है हालांकि प्रचलित फोटो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चीता द्वारा कोई घटना कारित करने की भी कोई सूचना नहीं है।

थानाध्यक्ष चिकासी मयंक सिंह चंदेल का कहना है कि फोटो पुरानी प्रतीत होती है फिर भी लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। इस घटना से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165074