search

पंजाब: मानसा में बेटे ने 65 साल के पिता पर तेजधार हथियार से किया हमला, भाई को भी लहूलुहान कर हुआ फरार

deltin33 2 hour(s) ago views 935
  

मानसा सिविल अस्पताल में दाखिल सुखपाल सिंह (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, बरेटा। गांव धनपुरा में एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की तेजधार हथियार से हत्या करने के साथ बचाव करने पहुंचे अपने ही सगे भाई को जख्मी कर दिया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बुढलाडा की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल गांव धनुपरा निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को वे अपने पिता गुरजंट सिंह (65) के साथ गांव में ही खेती मशीन की रिपेयर कर रहे थे कि अचानक वहा पहुंचे उसके भाई राय सिंह ने उसके पिता पर कुलहाड़ी पर से बार कर दिया और मदद के लिए आस पड़ोस के लोगों को बुलाने पहुंचा और जब वापिस लौटा तो उसके भाई ने उस पर भी हमला कर दिया गया।

इस दौरान वहां पहुंचे लोगों को देखते उसका भाई वहा से फरार हो गया। हमले में जख्मी हुए सुखपाल सिंह को भी टांके लगे है। सुखपाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी न होने के चलते वे अपने माता पिता के साथ ही रहता है और मां बीमार होने के चलते चारपाई पर है। सुखपाल सिंह ने बताया कि पिता की ओर से उसके भाई को उसके हिस्से की जमीन बांट कर दे दी गई है और वे अपने बच्चों के साथ उनके परिवार से अलग रहता है।

थाना बरेटा इंचार्ज मेला सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी है और सुखपाल सिंह के बयान पर राय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476085