search

जालौन में रिश्वत लेने के मामले में जेल भेजे जा चुके रेलवे अफसर समेत दो बर्खास्त, उत्तर मध्य रेलवे ने की कार्रवाई

cy520520 1 hour(s) ago views 418
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, उरई। सीबीआई द्वारा ऑपरेटर से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में गुरुवार रात पकड़कर जेल भेजे गए रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व टेक्नीशियन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

सीबीआई टीम ने बीते गुरुवार की रात कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर कानपुर देहात में लालपुर रेलवे स्टेशन पर कर्षण विभाग में तैनात ऑपरेटर सिद्धार्थ गौतम से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) भगवान सिंह पाल को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद भगवान सिंह की चित्रकूट में मौजूद डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शांतनु यादव व टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा से बात कराई थी। फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने भी रुपये लेने के साथ आगे भी देते रहने की बात कही थी। इससे पुष्टि हुई कि वह भी रिश्वत लेने में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- होली पर यात्रियों को उपहार, चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें; सुल्तानपुर, इन शहरों में आने-जाने की मिलेगी सुविधा

चित्रकूट में मौजूद सीबीआई टीम के दोनों को पकड़ लिया था। तीनों को लखनऊ ले जाकर मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजा गया था। इसमें तीनों को निलंबित किया गया था।

सोमवार को भगवान सिंह पाल और प्रकाश कुशवाहा को सेवा से निष्कासित कर दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भगवान सिंह व प्रकाश कुशवाहा को सेवा से निष्कासित कर दिया गया है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556