search

ग्रेटर नोएडा में होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, यमुना एक्सप्रेसवे समेत कई जगहों से सात नमूने जब्त

deltin33 3 hour(s) ago views 398
  

जांच करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

विभाग की विभिन्न टीमों ने जनपद भर में सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया है, ताकि त्योहार के दौरान लोग सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन कर सकें।
सात नमूने जुटाए

देर रात्रि तक जारी इस विशेष अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर दबिश दी। टीम ने कुल सात नमूने एकत्रित किए, जो विभिन्न खाद्य सामग्रियों से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में होली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

इनमें डेयरी उत्पादों से खोया, मिठाइयां, पनीर, सरसों का तेल, पिज्जा सॉस आदि शामिल हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा गौतमबुद्ध नगर सर्वेश मिश्रा ने बताया कि ये नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जहां इनकी शुद्धता, मिलावट और मानकों के अनुरूप होने की जांच की जाएगी।

यह अभियान होली के दौरान आमतौर पर बढ़ने वाली मिठाइयों, तेलों, दूध-दही उत्पादों और रंगीन खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
रात-दिन चल रही छापेमारी

उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रात-दिन छापेमारी की जा रही है।

यदि कोई नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो संबंधित विक्रेताओं, उत्पादकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, लाइसेंस रद्द करना और सामग्री नष्ट करना शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- होली से पहले हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, कारोबारियों को नोटिस   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476043