search

Hamirpur Accident: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति घायल

cy520520 2025-11-25 16:37:17 views 1032
  

हादसाग्रस्त स्कूटी और स्वजन।



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बिना हेलमेट लगाए स्कूटी सवार दंपती को कबरई की ओर से आ रही कार ने कानपुर सागर हाईवे स्थित नारायच गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौदहा सीएससी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्कूटी से मौदहा जा रहा था दंपती


मौदहा कोतवाली के मदारपुर गांव निवासी 53 वर्षीय कबीरा, अपनी 48 वर्षीय पत्नी सहाना के साथ स्कूटी से मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कस्बा मौदहा जा रहा था। जैसे ही यह लोग कानपुर सागर हाईवे स्थित नारायच गांव के पास पहुंचे, तभी कबरई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में सहाना की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति कबीरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कबीरा को मौदहा सीएससी ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस

घटना की सूचना मिलने पर मौदहा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। स्कूटी सवार बिना हेलमेट के थे। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900