search

टेकऑफ के 23 मिनट बाद.. आवाज आई और कनेक्शन कट गया, चतरा एयर एंबुलेंस हादसे की पूरी कहानी

LHC0088 2 hour(s) ago views 1050
  

चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश। फोटो पीटीआई



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

एयरक्राफ्ट ने टेकऑफ के तुरंत बाद खराब मौसम की वजह से डायवर्जन की रिक्वेस्ट की थी,लेकिन फ़्लाइट शुरू होने के आधे घंटे से भी कम समय में यह रडार से गायब हो गया।

आग से गंभीर रूप से झुलसे लातेहार के सरोजनगर चंदवा निवासी मरीज 41 वर्षीय संजय कुमार रांची के देवकमल अस्पताल में 16 फरवरी से भर्ती थे। पलामू के सतबरवा में होटल चलाने वाले संजय पिछले दिनों अपने होटल में झुलसने के बाद यहां लाए गए थे।
23 मिनट बाद ATS टूटा संपर्क

सोमवार शाम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी 90 एयर एंबुलेंस ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भरी। इसे 8.30 बजे दिल्ली पहुंचना था।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक बिनोद कुमार ने बताया कि शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया, तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक, विमान उनके एयरस्पेस में प्रवेश के बाद संपर्क में नहीं आया था। इसके बाद रात करीब 8:05 बजे रेस्क्यू को-आर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय किया गया और तलाश अभियान शुरू किया गया।

कुछ देर बाद चतरा और सिमरिया सीमा क्षेत्र में क्रैश होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने भी चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में विमान का मलबा देखे जाने की सूचना दी। बाद में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया।

एयर एंबुलेंस में मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी और साले स्वजन ध्रुव कुमार के अलावा एंबुलेस के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, सहायक पायलट कैप्टन स्वराज दीप सिंह, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार गुप्ता सवार थे। इनमें डा. विकास कुमार रांची सदर अस्पताल के चिकित्सक थे।
शायद तूफ़ान की वजह से हुआ

डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री जी ने कहा कि क्रैश शायद तूफ़ान की वजह से हुआ। एयर एंबुलेंस में मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी और साले स्वजन ध्रुव कुमार के अलावा एंबुलेस के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, सहायक पायलट कैप्टन स्वराज दीप सिंह, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार गुप्ता सवार थे। इनमें डा. विकास कुमार रांची सदर अस्पताल के चिकित्सक थे।
एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा हादसा

  • 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बरामती एयरपोर्ट पर हुई विमान दुर्घटनाग्रस्त में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान मुंबई से बरामती जा रहा था।
  • 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक-आफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 19 लोग जमीन पर भी विमान की चपेट में आकर मारे गए तथा दर्जनों लोग घायल हुए थे।


यह भी पढ़ें- झारखंड एंबुलेंस हादसा: कौन थे विमान में सवार सभी सात लोग? शव अस्पताल पहुंचते ही मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- झारखंड के जिस प्लेन क्रैश में गई 7 लोगों की जान, कौन है उस विमान कंपनी का मालिक? 8 साल पहले ऐसे शुरू किया कारोबार   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164915