search

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दीवारों ने बोलना शुरू किया! राहगीरों को सिखा रहीं जंगल में जिंदा बचने के 51 मंत्र

cy520520 3 hour(s) ago views 306
  

पीलीभीत शहर में टनकपुर रोड के किनारे स्थित पीटीआर कार्यालय की दीवार पर बनी पेंटिंग। जागरण



वैभव मिश्रा, पीलीभीत। वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में गति सीमा का पालन करें, बाघ प्रभावित क्षेत्रों से गुजरते समय हमेशा समूह में चलें और ढोल आदि बजाकर आवाज करते रहें, अपने मासूम बच्चों को घर पर अथवा खेत में कभी अकेला न छोड़ें, वन क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति के यात्रा न करें, खुले में शौच के बजाय शौचालय का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

मवेशियों के बाड़े के पास रात्रि में आग जलाकर रखें एवं खाली डिब्बों से आवाज करें यह कोई सामान्य निर्देश नहीं, बल्कि पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) कार्यालय की दीवार पर उकेरे गए जंगल के कायदे हैं। टनकपुर हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों के लिए पीटीआर कार्यालय अब महज एक सरकारी भवन नहीं, बल्कि जंगल के नियमों से जागरूकता कर हब बन रहा है।

कार्यालय की बाउंड्री वाल पर खूबसूरती के साथ बनाई गई 51 वाल पेंटिंग न केवल वन्यजीवों की सुंदरता को बिखेर रही हैं, बल्कि राहगीरों और निवासियों को वन्यजीव सुरक्षा व मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने से जुड़ी जानकारियां भी दे रही हैं। इन चित्रों से राहगीरों को समझाया जा रहा है कि कैसे प्रकृति और मानव का सह-अस्तित्व संभव है।

दीवारों पर उकेरी गई बाघ, हिरण और अन्य वन्यजीवों की आकृतियां इतनी जीवंत हैं कि यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक पल के लिए रुककर इन्हें निहारने को मजबूर हो जा रहा है। वहीं चहारदीवारी पर और भी पेंटिंग बनाई जाएगी। साथ ही आगे पड़ी जमीन पर सफाई के बाद जंगल से संबंधित तथ्यों को बोर्ड लगाए जाएगें।
वाल पेंटिंग्स से सजेंगी सामाजिक वानिकी की दीवारें

पीटीआर कार्यालय के बाद अब नौगवां चौराहा स्थित सामाजिक वानिकी के कार्यालय को भी नया रूप दिया जाएगा। यहां की बाउंड्री वाल पर भी आकर्षक पेंटिंग्स और पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह होगा कि शहरी क्षेत्रों में भी लोगों को वनों और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक हो सके।

  


वाल पेंटिंग के सम्मुख खाली पड़ी भूमि पर सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जल्द ही इस स्थल का समतलीकरण पूर्ण कर वहां पौधारोपण किया जाएगा। इस स्थान पर पीटीआर से जुड़े तथ्यों और इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग यहां की जैव-विविधता को गहराई से समझ सकें।

- मनीष सिंह, डीएफओ पीटीआर पीलीभीत





यह भी पढ़ें- बरेली-पीलीभीत रोड पर सफर हुआ सस्ता: टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती, जानें अब कितनी लगेगी फीस!

  

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आया दुर्लभ वीडियो: पहले नहीं देखा होगा रम्भा बाघिन और शावकों का ऐसा अंदाज   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162403