search

4000 इलेक्ट्रिक बसें...यमुना पार के लिए 700 करोड़... CM रेखा गुप्ता ने एक साल के कार्यकाल का खींचा रोडमैप

LHC0088 1 hour(s) ago views 574
  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार से साप्ताहिक प्रवास की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सीएम ने कहा यह पहला साल दिल्ली की दिशा बदलने का कार्यकाल था और आने वाले चार साल दिल्ली की दशा बेहतर होगी। सरकार ने एक वर्ष में 4000 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारीं, यमुना पार विकास बोर्ड का पुनर्गठन कर 700 करोड़ रुपये का फंड दिया तथा 37 नए एसटीपी लगाने की प्रक्रिया शुरू की।

दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम ने साप्ताहिक प्रवास शुरू किया है। इस दौरान सीएम ने कहा 70 अटल कैंटीन में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और त्योहारों के लिए सिंगल विंडो परमिशन व्यवस्था लागू की गई है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार ने इतना काम किया है जितना पिछले 10 साल में नहीं हुआ। स्कूलों में हाईटेक लैब और शिक्षा के सभी डिजिटल उपकरण मुहैया करवाये गए हैं। आने वाले चार साल दिल्लीवासियों के उज्जवल समय साबित होगा।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अब ऐसी सरकार है जो छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान कर रही है। आयुष्मान योजना लागू कर 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है। उन्होंने वजीराबाद मेट्रो स्टेशन का नाम जगतपुर वजीराबाद किए जाने और कावड़ रोड व सोनिया विहार रोड के चौड़ीकरण कार्य का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच काम करती दिखाई देती है और जिम्मेदारी के साथ दिल्ली को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल बाद काम के आधार पर वोट मांगेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, नवीन मास्टर विनोद, दिल्ली सरकार में मंत्री मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर, जितेन्द्र महाजन, सूर्य प्रकाश खत्री, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164807