search

लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

Chikheang 3 hour(s) ago views 1036
  

धमकी मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा बांग्लादेशी टेरर मड्यूल के आठ आतंकियों की गिरफ्तारी के अगले दिन ही राजधानी में सोमवार को लाल किला, दिल्ली सचिवालय, विधानसभा और दाे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। तुरंत लाल किला परिसर, सचिवालय और स्कूलों को खाली कराया गया।

मौके पर बम और डाग स्क्वायड, दमकल विभाग और लोकल पुलिस पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर एजेंसियों ने राहत की सांस ली। धमकी मिलने के बाद लाल किले की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई थी। पुलिस आइपी एड्रेस खंगाल ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के सचिव ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:57 बजे विधानसभा अध्यक्ष को एक ईमेल मिला, जिसमें विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। थोड़ी देर बाद ही 9:08 बजे विधानसभा की आधिकारिक आइडी पर भी यही मेल भेजा गया। दिल्ली सचिवालय को भी 12 बजे के करीब ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसी मेल में लाल किले को भी उड़ाने का जिक्र किया गया।

धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय किया गया। परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कराया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर चेकिंग शुरू की गई।

वहीं दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड भी जांच में जुट गए, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
दो स्कूलों को भी मिली धमकी

सोमवार सुबह भी राजधानी के दो प्रमुख स्कूलों धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग व अन्य स्टाफ तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंचा और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित निकालकर तलाशी अभियान चलाया।
राजधानी में जारी किया गया हाई अलर्ट

बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली भर के सभी मेट्रो स्टेशनों सहित सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी मेट्रो स्टेशनों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के लिए जांच और औचक तलाशी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में की गई जांच   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166949