search

... तो आज नहीं होगा हापुड़ में 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बड़े घपले की आहट के चलते आयोजन रद

deltin33 3 hour(s) ago views 256
  

हापुड़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन रद।



जागरण संवाददाता, हापुड़। मुख्यमंत्री समूह विवाह योजना में बड़े घपले की आहट के चलते आयोजन को रद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने जा रहा 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह प्रशासन ने ऐन मौके पर निरस्त कर दिया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 517 युवाओं की शादी मंगलवार को होनी थी। इसके लिए रामलीला मैदान में पंडाल लगाकर तैयारी की जा रही थी। आयोजन का ठेका मेरठ की एक फर्म को दिया गया था।

सोमवार देर शाम अचानक डीएम अभिषेक पांडे निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि पंडाल में फटे टेंट और गंदे कपड़े लगाए गए हैं। आयोजन की व्यवस्था बदहाल है। खान-पान की गुणवत्ता भी बदहाली का शिकार है। इस पर डीएम ने ठेकेदार की फाइल मंगाई। फाइल देखकर वह हठप्रभ रह गए।

उन्होंने पाया कि जिस आयोजन के खर्च के लिए ठेकेदार को 75 लाख रुपए का भुगतान प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, उसमें से मात्र ₹20000 ही आयोजन पर खर्च हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने ठेकेदार के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही मंगलवार को होने वाला सामूहिक विवाह का आयोजन रद कर दिया गया है।

अब इसके लिए किसी दूसरी कंपनी को ठेका दिया जाएगा उसके बाद ही आयोजन की नई तिथि जारी की जाएगी। जिले में सामूहिक विवाह योजना में पहले भी बड़ी घपलेबाजी हो चुकी है। हापुड़ में विधवाओं अविवाहित कन्याओं और शादीशुदा जोड़ों को भी विवाह का अनुदान जारी कर दिया गया था। जिसकी जांच अभी तक चल रही है। डीएम की कड़ी कार्रवाई से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।


डीएम के आदेश पर सामूहिक विवाह योजना के आयोजन को फिलहाल रद कर दिया गया है। इसकी सूचना सभी पात्र युवाओं को दे दी गई है। अब आगे की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। - शिवकुमार सिंह- जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़


यह भी पढ़ें- हापुड़ में दो पक्षों में फायरिंग के दौरान दुकान पर बैठे किशोर को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475833