search

अंतिम मुलाकात बनी अंतिम सांस! युवती की हत्या करने वाला बॉयफ्रेंड चाकू खरीदकर लाया, वारदात से पहले नशा किया

Chikheang 3 hour(s) ago views 459
  

हत्यारोपित विनय कुमार और जान गंवाने वाली युवती सुहानी का फाइल फोटो।



मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। सेक्टर-35 की रहने वाली 23 वर्षीय सुहानी की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले उसके बॉयफ्रेंड बुड़ैल निवासी विनय काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। वह प्लानिंग के तहत चाकू खरीद कर लाया था और वारदात से पहले उसने नशा किया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या तथाकथित अंतिम मुलाकात के दौरान हुई। एक दिन पहले विनय ने फोन कर मिलने के लिए कहा था, लेकिन सुहानी ने आने से मना कर दिया था।

सुहानी ने कहा कि उसकी सगाई हो चुकी है। इससे विनय गुस्सा गया और रविवार को चाकू लेकर योजनाबद्ध तरीके से सेक्टर-36 के पार्क में पहुंचा। सुहानी को कहा कि आखिरी बार मिलना चाहता है।

उसकी बात मानकर सुहानी पार्क में पहुंची थी। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। विनय ने सुहानी पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और सगाई तोड़ने की जिद कर रहा था। जब सोहानी वहां से जाने लगी तो विनय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गले में गहरा वार होने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद विनय मौके से फरार हो गया। वह सीधा अपने बुड़ैल स्थित घर गया। कपड़े बदले और कपड़ों से भरा बैग लेकर सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंच गया। वह बिहार स्थित अपने गांव भागने की फिराक में था।

हालांकि, वह पूरी रात बस स्टैंड पर बैठा रहा। इसी दौरान लगातार तलाश कर रही सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विनय को यह जानकारी नहीं थी कि सुहानी की मौत हो चुकी है। उसे लगा था कि वह केवल घायल हुई है और बाद में समझौता हो जाएगा।
चिट्टे का नशा करता था, सीएम के काफिले में घुस गया था

विनय इन दिनों बेराेजगार था। इससे पहले वह स्वीट शाॅप पर कर चुका है। वह कभी कभी नशे (चिट्टा) व शराब का सेवन करता है। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन एक सप्ताह पहले वह पंजाब के मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक जब्त की थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166910