search

85 KM बहा रितिक, नहर में मिला शव; यमुना में नहाने गया था नाबालिग

cy520520 Yesterday 21:56 views 684
  

यमुना में नहाने गया था नाबालिग। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के बत्रा कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर रितिक का शव सोमवार को दिल्ली में बवाना नहर के पास मिला। जीआरपी को सूचना मिली कि नहर में किशोर का शव है। स्वजन ने रितिक का शव होने की पुष्टि की। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जीआरपी ने बताया कि 19 फरवरी को चार दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में रितिक नहाने गया था, जहां तेज बहाव की चपेट में आने से वह लापता हो गया था। तीन किशोर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन रितिक तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, मगर धारा इतनी तेज थी कि वह देखते ही देखते पानी में बह गया।

सूचना जीआरपी और एसडीआरएफ को दी। इसके बाद पुलिस व गोताखोरों की टीम ने कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन शुरुआती दिनों में उसका सुराग नहीं मिला। जीआरपी कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि रितिक का मंगलवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292