search

भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव मामले में दो आरोप‍ियों को भेजा गया जेल, SSI सहित 3 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

cy520520 1 hour(s) ago views 125
  



संवाद सूत्र, मंडी धनौरा। विधायक राजीव तरारा की कार पर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो नामजद व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एसएसआइ, कस्बा चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निलंबित भीा किया है।


रविवार रात अमरोहा की तरफ जा रहे क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा की कार जब रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी तो पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने पहले कार में टक्कर मारी थी। उसके बाद गाली-गलौज की थी। पीछे से उनके अज्ञात साथी आ गए थे। विधायक के साथ सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया था तो हमलावरों ने पथराव कर दिया था। जिससे कार का शीशा टूट गया था। मौके पर काफी हंगामा हुआ था।

सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया था। पुलिस भी आ गई थी। विधायक की कार में मौजूद सचिन कुमार व पवन कुमार भी घायल हो गए थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रोहित निवासी नांदनोर माफी और प्रदीप शहबाजपुर गुर्जर बताया था।

इस मामले में विधायक के सहयोगी सतवीर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि राजनीतिक रंजिश के चलते आरोपितों ने गाड़ी पर पथराव किया था तथा सुरक्षा में तैनात गार्ड्स की कार्बाइन लूटने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को नामजद किया है तथा छह अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस मामले में वादी सतवीर सिंह ने एसएसआइ सतीश मौर्य, कस्बा इंचार्ज जुगल किशोर व कांस्टेबल अंकुश लापरवाही बरतने तथा आरोपितों की मदद करने का आरोप लगाते हुए एसपी अमित कुमार आनंद से भी शिकायत की थी। जिस पर एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है।


कस्बा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर कुछ घंटे ही रहे कस्बा इंचार्ज



मंडी धनौरा: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हाल ही में कस्बा चौकी पर तैनात सुधीर कुमार का तबादला ब्रजघाट पुलिस चौकी कर दिया था। उनके स्थान पर बछरायूं में तैनात दारोगा जुगल किशोर को कस्बा इंचार्ज बनाया गया। बताया जा रहा है कि जुगल किशोर ने रविवार सुबह ही चौकी का चार्ज संभाला था।

इसी दिन शाम को विधायक के काफिले से जुड़ी घटना के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इस तरह वह महज कुछ घंटे ही चौकी पर तैनात रह सके। अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


विधायक राजीव तरारा की गाड़ी पर पथराव की घटना के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनका चालान कर दिया गया है। एसएसआइ, चौकी प्रभारी व एक सिपाही को निलंबित किया गया है।- पंकज त्यागी, प्रभारी सीओ।

यह भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, पंचायत के बाद युवक के परिजनों ने किया शादी से इनकार   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162272