दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के ताजा रेट और कारण
नई दिल्ली। सोने-चांदी में (gold dilver price) सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में करीब 3% तक उछाल आया। मजबूत सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) मांग और वैश्विक व्यापार अनिश्चितता ने दामों को ऊपर धकेला है।
क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपए प्रति किलो से उछलकर सोमवार को 8,000 रुपए बढ़कर 2,72,000 रुपए (silver price today) प्रति किलो (सभी कर सहित) पहुंच गई। यह 3.03% की तेजी है।
99.9% शुद्ध सोना 3,300 रुपए चढ़कर 1,62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछला बंद भाव 1,59,500 रुपए (gold price today) था। यानी 2.06% की तेजी। दोनों धातुएं तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
तेजी की वजह क्या है?
तेजी के पीछे बड़ी वजह है अमेरिका में शुल्क (टैरिफ) को लेकर बढ़ी अनिश्चितता। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को वैश्विक शुल्क दर 10% से बढ़ाकर 15% करने की घोषणा कर दी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, इस अचानक नीतिगत बदलाव से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। कई देश सतर्क रुख अपना रहे हैं। कुछ व्यापार समझौतों की पुष्टि कर रहे हैं, तो कुछ अमेरिका के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध प्रमुख हरेश वी का कहना है कि टैरिफ की वैधता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भले ही अदालत इन्हें अमान्य कर दे, लेकिन जारी व्यापार तनाव डॉलर पर दबाव बना सकता है और इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में आ सकता है जोरदार उछाल, कहां पहुंचेंगे दाम? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट प्राइस
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
- चांदी 4.07% चढ़कर 86 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) के आसपास कारोबार कर रही है।
- सोना करीब 1.65% बढ़कर 5,164 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) के आसपास ट्रेड कर रहा है।
आगे क्याः निवेश करें या नहीं?
जब भी वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर भागते हैं। फिलहाल वही ट्रेंड दिख रहा है। अगर व्यापार तनाव और बढ़ता है, तो सोने-चांदी में आगे भी मजबूती बनी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में तेजी आ सकती है। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें, तभी निवेश करें।  |