search

गोरखपुर में होली पर ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर

cy520520 2026-2-23 20:26:39 views 856
  

होली पर ड्रोन से होगी निगरानी।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में हुई शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डा. कौस्तुभ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह को तुरंत खंडित किया जाए।

समिति के सदस्यों से भी अपील की गई कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं का तत्काल विरोध करें और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

डीएम ने नगर निगम को निर्देशित किया है कि जिन रूटों से शोभा यात्रा निकलेगी वहां चूना छिड़काव, नालों की साफ-सफाई, अपशिष्ट निस्तारण और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सड़कों पर छुट्टा पशु न घूमने दें, इसके लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। विद्युत विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर लटके और जर्जर तारों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा डॉ. सुधाकर पाण्डेय, आदिल अमीन, प्रिया कुमारी शुक्ला और मुर्तजा हुसैन रहमानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- मह‍िला ने Reel बनाकर पुलिसकर्मियों को दी गाली, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुल‍िस

यह भी पढ़ें- होली पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन अब भीड़ में भी होंगे आसान, लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725