search

समस्तीपुर में डीएलईएड की डिग्री दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

deltin33 Yesterday 17:56 views 1084
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, उजियारपुर (समस्तीपुर) । अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में डीएलईएड की डिग्री दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

सोमवार को मामला तब तूल पकड़ गया जब ठगी के शिकार अभ्यर्थी आरोपी के घर पहुंचकर रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगे। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को विधिवत आवेदन देने की सलाह दी।

पीड़ितों ने अंगारघाट थाने में आवेदन देकर चैता उत्तरी वार्ड संख्या सात निवासी उमेश पांडेय के पुत्र दीपक पांडेय पर ठगी का आरोप लगाया है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने दलसिंहसराय के कोनैला स्थित एक कोचिंग संचालक के माध्यम से उत्तर प्रदेश से डीएलएड कराने का झांसा दिया।

इस क्रम में सुनील कुमार के अलावा जनकपुर की नेहा कुमारी, जवाहरपुर की प्रीति कुमारी एवं मखदमपुर की ज्योति कुमारी से प्रति अभ्यर्थी 60-60 हजार रुपये वसूल लिए गए। अंगारघाट थाने में ओडी पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
रसीद मांगने पर करने लगे टालमटोल

पीड़ितों का आरोप है कि रुपये लेने के बाद नामांकन की रसीद व कागजात देने की मांग की गई तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। जब अभ्यर्थियों ने सख्ती दिखाई तो फोन पर देख लेने की धमकी भी दी गई।

मामले की चर्चा गांव में फैलते ही अन्य संभावित पीड़ित भी सामने आने लगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और अभ्यर्थियों ने जल्द न्याय की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475792