search

मोहाली जिले के 15 गांव निगम की सीमा में शामिल, यहां पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव स्थगित

deltin33 2025-12-1 00:07:48 views 1245
  



जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब सरकार द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन के बाद मोहाली जिले के 15 गांव अब नगर निगम की सीमा में शामिल कर दिए गए हैं। इसके चलते राज्य चुनाव आयोग ने इन गांवों में होने वाले ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह फैसला ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग तथा डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर लिया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन क्षेत्रों का पुनर्गठन नहीं हो जाता, तब तक मोहाली पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव नहीं कराए जाएंगे। वहीं डेराबस्सी, खरड़ और माजरी पंचायत समितियों के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

28 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के बाद मोहाली नगर निगम से सटे 15 गांव अब निगम की सीमा में आ गए हैं। विभाग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बताया कि इन ग्राम पंचायतों को अब मोहाली पंचायत समिति और जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।

पंचायत विभाग ने कहा कि मोहाली पंचायत समिति और जिला परिषद की सीमाओं में बड़ा बदलाव हो गया है। ऐसे में इन इलाकों का नया बंटवारा और पुनर्गठन आवश्यक है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक चुनाव स्थगित रहेंगे।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मोहाली के अलावा डेराबस्सी, खरड़ और माजरी पंचायत समितियों में चुनाव पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगे। इन क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। इस निर्णय के बाद अब मोहाली नगर निगम की सीमा में शामिल हुए गांवों के लिए नई प्रशासनिक व्यवस्था और चुनावी ढांचा तैयार किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557