search

Shani Dev: अगर आपको भी मिल रहे 5 संकेत, तो समझ लें शनि देव हो सकते हैं नाराज

Chikheang 2025-12-1 00:07:50 views 493
  

इन संकेत के मिलने पर हो जाएं सतर्क  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव (Shani Dev) की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव के नाराज होने पर जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कुछ ऐसे संकेत के बारे में, जिनके द्वारा शनि देव के नाराज होने का पता लगाया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मिलते हैं ये संकेत

  • अगर आप जीवन में धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो इससे शनि देव के नाराज होने का संकेत मिलता है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करें।
  • अगर आपक घर में -लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है, तो इसे भी शनि देव के नाराज होने का संकेत माना जाता है।
  • इसके अलावा शनि देव के नाराज होने पर कालसर्प या पितृ दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किसी ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति से शनि देव के क्रोधित होने पर जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। साथ ही करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देव के नाराज होने पर व्यक्ति की पद-प्रतिष्ठा में कमी आती है।

कैसे करें करें शनि देव को प्रसन्न

  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन रात में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पेड़ की 5 या 7 बार परिक्रमा करें। इसके बाद शनि देव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है।
  • आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन मंदिर या गरीब लोगों में काले तिल का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शनि देव प्रसन्न होते हैं।


यह भी पढ़ें: Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं न्याय के देवता

यह भी पढ़ें: Shaniwar Daan: शनिवार के दिन इन चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीष

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com