search

पश्चिम चंपारण में आश्वासन से नहीं भरे खाते, नगर पंचायत पहुंची सैकड़ों महिलाओं की भीड़

cy520520 2026-2-23 16:27:03 views 1017
  

नप कार्यालय के गेट को जामकर हंगामा करती महिलाएं। जागरण



संवाद सूत्र, चनपटिया (पश्चिम चंपारण) । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की 10 हजार रुपये की राशि नहीं मिलने से सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर के विभिन्न वार्डों की सैकड़ों महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया।  

विभिन्न वार्डों से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते ही शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।नगर पंचायत के मौजूद कर्मियों ने महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थीं।

हंगामे की सूचना मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद महिलाएं शांत होकर अपने-अपने घर लौट गईं।

कार्यालय पहुंची आजीविका मिशन से जुड़ी महिला नीतू देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, कलावती देवी, सीता देवी, संजना देवी, फातिमा खातून, गीता देवी,साजरा खातून,रानी देवी,किरण देवी, आशा देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि चार-पांच महीने पहले ऑनलाइन एवं समूह के माध्यम से फॉर्म भरे गए थे, लेकिन अब तक उनके खाते में योजना की राशि नहीं पहुंची है।

महिलाओं ने कहा कि वे शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी होने के बावजूद योजना के लाभ से वंचित हैं। सीआरपी से जानकारी लेने पर उन्हें बताया जाता है कि वे लोग हड़ताल पर हैं और जानकारी के लिए कार्यालय जाने को कहा जाता है।

वहीं कार्यालय आने पर भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।हंगामे के कारण कुछ देर के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बना रहा। इधर, विभागीय सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत के नोडल पदाधिकारी द्वारा समय पर जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजे जाने के कारण योजना की राशि लाभुकों के खाते में नहीं पहुंच सकी है।

इस संबंध में ईओ हेमंत कुमार ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। सर्वे, सत्यापन सहित कई आंतरिक प्रक्रियाएं चल रही हैं। सीआरपी के हड़ताल पर चले जाने से कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।

जल्द ही संबंधित रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी,ताकि महिलाओं को रोजगार योजना की राशि मिल सके।अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सीआरपी:चनपटिया नगर पंचायत में शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी सीआरपी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

इसकी सूचना उन्होंने पत्र के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव को भी दी है।

पत्र में सीआरपी ने बताया है कि वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कार्य कर रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है।इसके अलावा उनकी कई अन्य मांगें भी लंबित है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725