राज्यपाल संतोष और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की। फोटो जागरण
राज्य ब्यूरो, रांची। नगर की सरकार चुनने मतदाता घरों से निकल रहे हैं। झारखंड के 48 नगर निकायों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
आम से लेकर खास तक ने लाइन में खड़े होकर वोट किया। इसमें राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान और कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की बंपर वोटिंग की अपील
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील तथा प्रतिबद्ध हों।
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पत्नी कल्पना सोरेन ने वोट किया। मुख्यमंत्री कांके रोड स्थित आवास से मतदान हेतु सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे।
मंंत्री इरफान और शिल्पी तिर्की ने लाइन में लगकर किया वोट
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा के वार्ड 13 में वोट देने को कतार में खड़े होकर वोट किया। वहीं कृषि-पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान कर दिया है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा के मतदान केंद्र संख्या 6 पर अपना मतदान किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने मतदान के बाद अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि शहर की सरकार चुनने का ये लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महा पर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और विकसित शहर बनाने की सोच रखने वाले जन प्रतिनिधि का चुनाव करें।
11 बजे तक 23.23 प्रतिशत तक मतदान
सुबह 11 बजे तक विभिन्न निकायों में 23.23 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। अभी तक सबसे अधिक मतदान चाकुलिया नगर पंचायत में 33.80 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम रांची नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में महज 14.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की कतार देखी गई। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी मतदान को लेक खासा उत्साह देखा जा रहा है। वोट देने पहुंचे मतदाताओं का कहना है कि लंबे समय बाद राज्य में निकाय चुनाव हो रहा है। इसका अपना स्थानीय महत्व है।
उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई मतदाताओं ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। सुबह नौ बजे तक विभिन्न निकायों में सात से 14 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
इसके बाद इसमें तेजी आई। हालांकि कुछ जगहों पर मतदाताओं को पर्ची नहीं मिलने से थोड़ी परेशानी हुई। बूथों के बदलने से भी कुछ मतदाता परेशान हुए। उन्हें दूसरा बूथ जाना पड़ा। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है, इसे लेकर मतदाताओं का अलग अनुभव रहा।
हाल के वर्षों में वे लगातार ईवीएम से वोट देते आए हैं। बताते चलें कि 48 निकायों के 4,307 बूथों पर मतदान हो रहा है। यह चुनाव नौ महापौर, 39 अध्यक्ष तथा 1,042 पार्षदों के लिए हो रहा है। इसमें मेयर व अध्यक्ष के 562 व वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।
अब तक कितना मतदान (सुबह 11 बजे तक, आंकड़े प्रतिशत में)
- मेदिनीनगर 22.49
- हजारीबाग 18.2
- गिरिडीह 19.56
- देवघर 19.16
- धनबाद 14.79
- चास 16.15
- रांची 14.60
- आदित्यपुर 21.80
- मानगो 19.16
नगर परिषद
- गढ़वा 23.68
- विश्रामपुर 24.80
- चतरा 25.00
- झुमरीतिलैया 21.76
- मधुपुर 24.10
- गोड्डा 22.75
- साहिबगंज 21.01
- पाकुड़ 27.69
- दुमका 19.75
- मिहिजाम 22.67
- चिरकुंडा 18.73
- फुसरो 21.33
- रामगढ़ 23.43
- लोहरदगा 24.52
- गुमला 21.02
- सिमडेगा 26.43
- चक्रधरपुर 15.11
- चाईबासा 23.30
- कपाली 22.01
- जुगसलाई 24.2
- बंशीधरनगर 24.97
- मझिआंव 27.35
- हुसैनाबाद 28.02
- हरिहरगंज 23.89
- छत्तरपुर 22.94
- लातेहार 27.10
- कोडरमा 23.52
- डाेमचांच 21.93
- बड़कीसरैया 22.33
- धनवार 23.59
- महागामा 25.10
- राजमहल 29.35
- बरहरवा 26.68
- बासुकीनाथ 31.05
- जामताड़ा 24.09
- बुंडू 25.16
- खूंटी 26.36
- सरायकेला 21.80
- चाकुलिया 33.80
यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav Live: राज्यपाल से लेकर मंत्री तक ने किया वोट, कई बूथों में गड़बड़ी की शिकायत
यह भी पढ़ें- गढ़वा में अरहर के खेत में मिला किशोरी का शव: शादी से लौटते वक्त हुई थी गायब, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका |
|