search

प्रतापगढ़ में यूपी के पहले निजी महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास, विस अध्यक्ष महाना ने बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

Chikheang 2 hour(s) ago views 974
  



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को प्रतापगढ़ में कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने में देश के हर नागरिक की भूमिका होगी। देश और समाज का तभी विकास होगा, जब यहां की बेटियां और महिलाएं शिक्षित होंगी। ऐसे में बेटी और बेटों की शिक्षा में भेदभाव न हो, यह सबकी जिम्मेदारी है।

विस अध्यक्ष महाना ने यह बात नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में प्रदेश के पहले निजी महिला विश्वविद्यालय स्पार्क यूनिवर्सिटी (साकेत प्रोफेशनल एकेडमी फार रीअवेकनिंग एंड नालेज) का शिलान्यास करने के बाद कही।

विश्वविद्यालय को शिक्षा व नारी सशक्तीकरसण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए विस अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि शायद बेटा इतना आपका उतना नाम रोशन न कर पाए, जितना बेटियां कर सकती हैं।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह मोती सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र और समाज की बेटियों को गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए भटकना नहीं होगा। उन्हें एक ही कैंपस में कई तरह की शिक्षाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने भी विचार रखे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक साकेत गर्ल्स कालेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव और डा. नीलिमा श्रीवास्तव ने किया।

संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एमएलसी उमेश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, पूर्व विधायक धीरज ओझा मौजूद रहे।

40 बीघे में होगा निर्माण

नारी शिक्षा के क्षेत्र में यह अनूठा व बड़ा प्रयोग है। विश्वविद्यालय चालीस बीघे में बनेगा। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सिंधुजा मिश्रा, भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, अंजनी सिंह, भाजपा नेता नवीन सिंह, राम कुमार सिंह, सुनील सिंह, डा मनीष सिंह, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू सहित जनप्रतिनिधियों ने इसे महिला हितों में बड़ा कार्य बताया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566