search

हरियाणा पुलिस का कड़ा एक्शन, जींद में युवक पर पेशाब करने वाले 5 बदमाशों का मुंडन कर निकाली हेकड़ी

cy520520 3 hour(s) ago views 822
  

युवक के मुंह पर पेशाब करने वालों का पुलिस ने कराया मुंडन।



संवाद सूत्र, सफीदों। हरियाणा के जींद जिले के शहर थाना सफीदों पुलिस ने बदमाशी दिखाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर ना केवल उनकी हेकड़ी निकाली, बल्कि उनका मुंडन भी करवा दिया।

आरोपितों पर रंजिशन फायर कर जानलेवा हमला करने, तीन युवकों को घायल करने व घायल युवक के मुंह पर पेशाब करने का आरोप है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने 19 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त रोहित, अजमुद्दीन के साथ हुडा ग्राउंड में बैठे थे। उसी दौरान डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण अपने साथियों के साथ आया और उन पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया।

उसी दौरान अरुण ने हथियार से फायर कर दिया। गोली उसके कान के पास से निकल गई। आरोपितों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। बेसुध होने पर आरोपित उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

अब पुलिस ने कृष, निवेश, मोहित, रविंद्र, विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों का मुंडन करवा दिया। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य बदमाशी दिखाने वालों को एक संदेश देना था।

पुलिस आरोपितों से अन्य आरोपितों व हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है। शहर थाना सफीदों प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि तीन अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161969