search

Tejas: भारत का एक और तेजस फाइटर जेट क्रैश, तकनीकी खराबी की आशंका! पायलट सुरक्षित

deltin33 Yesterday 23:01 views 385
भारतीय वायु सेना (IAF) ने इस महीने की शुरुआत में एक हादसे में अपना एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) खो दिया है। हादसा उस समय हुआ जब विमान एक रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के बाद लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद पूरे तेजस फ्लीट की जांच और बड़े स्तर पर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।  फिलहाल भारतीय वायु सेना ने इस ताजा दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।



लैडिंग के समय हुआ हादसा



सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल एयर बेस पर हुआ। फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद लैंडिंग कर रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। शुरुआती जानकारी के मुकाबिक, विमान में किसी तकनीकी खराबी की आशंका है। माना जा रहा है कि ऑनबोर्ड सिस्टम में गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तकनीकी टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bengal-suvendu-adhikari-promise-3000-rupees-month-if-bjp-wins-article-2374237.html]बंगाल में ममता बनर्जी के दांव पर सुवेंदु अधिकारी का पलटवार, कहा - बीजेपी सत्ता में आई तो 3000 रुपये महीने देंगे
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/three-terrorists-killed-in-kishtwar-encounter-indian-army-dog-tyson-shows-bravery-article-2374224.html]गोली लगने के बाद भी लड़ता रहा इंडियन आर्मी का साइलेंट वॉर‍ियर, टायसन ने ठोकी आतंकियों के ताबूत में कील
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/footballer-dipendu-biswas-left-bjp-and-join-tmc-ahead-of-bengal-elections-article-2374213.html]फिर बदली टीम! बंगाल चुनाव से पहले BJP छोड़ TMC में वापस लौटे फुटबॉलर दीपेंदु बिस्वास
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:24 PM

तीसरा विमान हादसा



दुर्घटना में विमान के एयरफ्रेम को नुकसान पहुंचा है और संभावना है कि इसे पूरी तरह से सर्विस से बाहर करना पड़े। हालांकि, पायलट समय रहते सुरक्षित रूप से इजेक्ट हो गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। भारतीय वायु सेना में शामिल होने के बाद यह तीसरा तेजस विमान है जो हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना में भी पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहा था। फिलहाल हालिया हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।



दूसरी दुर्घटना नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान हुई थी। एरोबैटिक प्रदर्शन के समय तेजस विमान संयुक्त अरब अमीरात में क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई, क्योंकि वे समय पर इजेक्ट नहीं कर सके। विमान जमीन पर गिरने से पहले उसमें आग लग गई थी। इस दुर्घटना की जांच अभी भी जारी है। दुबई हादसे के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने विमान और पायलट के नुकसान पर गहरा दुख जताया था।



यह  हादसा ऐसे समय में हुआ है जब तेजस Mk1A कार्यक्रम पहले से ही देरी का सामना कर रहा है। भारतीय वायु सेना ने 180 Mk1A फाइटर जेट का ऑर्डर दिया है, लेकिन उनकी डिलीवरी लगभग दो साल पीछे चल रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475309