search

करनाल: पत्नी के सामने पति ने नहर में लगाई छलांग, घरेलू विवाद बना मौत का कारण

deltin33 Yesterday 22:26 views 513
  

पत्नी के सामने पति ने नहर में लगाई छलांग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, करनाल। एक युवक ने शनिवार रात को पत्नी के सामने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की और नहर पुल के नीचे से युवक का शव बरामद कर लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

मृतक अमित डबरकी गांव का रहने वाला था लेकिन कुछ समय से वह कुंजपुरा की बसंती कालोनी में रह रहा था। सिटी थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। स्वजन के अनुसार रात को अमित बाइक लेकर पहले पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचा।

फिर उसने फोन कर अपनी पत्नी को बुलाया और इसके बाद बाइक खड़ा कर नहर में कूद गया। यह पूरी घटना उसकी पत्नी ने देखी। उसने फिर अपने स्वजन को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया। रात में अंधेरा होने के कारण सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलाकर अमित का शव नहर से बरामद किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475306