LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 460
जागरण संवाददाता, बरेली। पड़ोसी जनपद पीलीभीत में बीते दिनों हुई छह करोड़ की डकैती में पीलीभीत एसओजी ने रविवार को बहेड़ी में छापेमारी कर एण्क सर्राफ को उठा लिया। एसओजी पूछताछ के लिए सर्राफ को अपने साथ ले गई। यहॉ चार घ्ंटे की लम्बी पूछताछ के बाद आखिरकार सर्राफ को स्वजनों के हवाले कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पीलीभीत जनपद में करीब छह करोड़ की डकैती की वारदात को अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था। वारदात को खोलने के लिए पीलीभीत कप्तान द्वारा पीलभीत एसओजी को मामला सौंपा गया था।
बताते हैं एसओजी की जांच के दौरान वारदात में शामिल एक बदमाश को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में वारदात में लूटा गया सोना बहेड़ी में बेचने की बात सामने आने पर एसओजी बदमाश को साथ लेकर बहेड़ी के माथुर रोड स्थित संभव ज्वैलर्स के यहॉ पहुंची।
बदमाश की निशानदेही पर एसओजी ज्वैलर्स के मालिक अमित गुप्ता को उठा कर अपने साथ पीलीभीत ले गई। उधर, ज्वैलर्स को उठाने की खबर से सराफा बाजार में खलबली मच गई और कुछ सराफ दुकान बंद कर मौके से खिसक लिए।
इधर, उठाये गये सराफ के स्वजनों ने बदमाश द्वारा माल बेचने की थ्योरी को सिरे से नकार दिया गया। कहा कि साजिशन उसे फंसाया जा रहा है।
सराफ की पैरवी में कई अन्य सराफ भी सराफ की दुकान के सीसीटीवी की सीसीआर निकालकर पीलीभीत रवाना हो गये। बाद में करीब चार घंटो की लम्बी व बहन पूछताछ के बाद अमित गुप्ता को पीलभीत एसओजी ने स्वजनों के हवाजे कर दिया।
पीलभीत एसओजी ने हमसे सम्पर्क किया था। किसी बदमाश द्वारा नगर में वारदात का माल बेचने की बात सामने आयी थी। वे एक सराफ को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गये है इससे ज्यादा बहेड़ी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
-पवन कुमार, कोतवाल बहेड़ी |
|