संवाद सहयोगी, हसनगंज(उन्नाव)। उन्नाव क्षेत्र के अजमाखेड़ा में शनिवार रात बरात में अगवानी के दौरान डांस को लेकर दो पक्षों में धक्कामुक्की के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष से भाजपा कार्यकर्ता व पेट्रोल पंप संचालक ने दो चचेरे भाईयों को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हसनगंज से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों घायल दूल्हे के ममेरे भाई हैं। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता समेत चार पर हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्षेत्र के बक्शीखेड़ा निवासी रामस्वरूप के बेटे प्रदीप की बरात शनिवार को हसनगंज क्षेत्र के ही आदमपुर भाषी के मजरा अजमाखेड़ा निवासी अमृतलाल के घर गई थी। दूल्हे के मामा वीरेंद्र का 24 वर्षीय बेटा शिवा अपने चचेरे 25 वर्षीय आकाश निवासी नवई अजगैन के साथ बरात में शामिल होने पहुंचा था।
रात लगभग 11 बजे अगवानी में डांस के दौरान शिवा व उसके चचेरे भाई आकाश से बरात में ही आए बक्सीखेड़ा निवासी धमेंद्र लोधी, करन और कपिल समेत एक अन्य युवक से धक्कामुक्की के बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अन्य बरातियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
थोड़ी देर बाद फिर धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ आया और असलहे से दो गोलियां दाग दीं। दाहिने हाथ में गोली लगने से आकाश और शिवा घायल हो गए। दोनों को लहूलुहान देख खलबली मच गयी। हमलावर मौके से भाग निकला। घायलों को सीएचसी हसनगंज ले जाया गया, जहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
घायल आकाश के भाई विकास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोली मारने वाला धर्मेंद्र लोधी भाजपा में दूर संचार समिति का सदस्य हैं। उसने मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर बक्शीखेड़ा के सामने पेट्रोल पंप भी खोल रखा है। धर्मेंद्र के अलावा उसके साथी करन, कपिल व अन्य युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि घायल आकाश के भाई विकास की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स
यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप
यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला
यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी
यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल
यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान
यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 22 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरें |