हापुड़ में हाईवे पर खड़े ट्रक में कैंटर घुस गया। जागरण
जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में कैंटर घुस गया। हादसा इतना भयंकर था कि कैंटर के अंदर ड्राइवर और कंटक्टर बुरी तरह फंस गया।
बताया गया कि दोनों घंटों तक कैंटर में फंसे रहे। इसके बाद कैंटर को काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिमरौली के पास हुआ है। |