search

किराये पर मिलेगी कार-बाइक और साइकिल... अपना जरूरी काम निपटाएं और वाहन लौटाकर घर जाएं

cy520520 4 hour(s) ago views 272
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



मेरठ। मान लीजिए आप नमो भारत से उसके किसी स्टेशन से उतरे। फिर वहां से कुछ दूर किसी खास काम से कई स्थान पर एक ही बार में जाना चाहते हैं और उसके बाद आपको फिर नमो भारत से वापस लौटना है तो आपके लिए सबसे सुविधाजनक रहेगी रेंटल सेवा। इसके तहत किराए पर कार, बाइक और साइकिल मिलेगी। यह विकल्प उन लोगों को पसंद आएगा जो बुकिंग और फीडर सेवा के बजाय स्वयं के वाहन का अनुभव देने वाली सेवा चाहते हैं।

नमो भारत के स्टेशनों से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई तरह की परिवहन सेवा की सुविधा मिलेगी। इसमें फीडर सेवा, रेंटल सेवा और आनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा शामिल है। फीडर सेवा में बस, कैब और आटो रिक्शा रहेगी। इसमें आप स्टेशन से बुक कराकर या फिर सामान्य यात्रियों की तरह शेयरिंग में निर्धारित रूट या पसंद के स्थान तक जा सकेंगे। इसमें परिवहन निगम की सिटी बस सेवा भी शामिल होगी। रेंटल सेवा में दोपहिया वाहन, साइकिल, कार ले जा सकेंगे। इसमें घंटे और किमी के अनुसार किराया तय होगा। इसे स्वयं या अपने ड्राइवर या किराए के ड्राइवर के साथ ले जा सकेंगे। हालांकि इस सेवा के शुरू होने में अभी समय लगेगा।

आनलाइन राइड बुकिंग कराकर कहीं भी जा सकेंगे
स्टेशनों पर ओला, उबर की तरह निजी क्षेत्र की रैपिडो टैक्सी आनलाइन बुकिंग सेवा भी है। यह कंपनी भी कार, आटो व बाइक की बुकिंग करने पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती है। इस कंपनी के साथ भी एनसीआरटीसी ने करार किया है। यह कंपनी नमो भारत के यात्रियों के लिए 10 प्रतिशत की छूट देगी।

15 स्टेशन की पार्किंग में खड़े हो सकेंगे 8000 वाहन
नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा देने के लिए सभी 25 स्टेशनों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यदि सभी स्टेशनों एक साथ वाहन खड़े हों तो एक साथ आठ हजार से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इनमें 1600 चौपहिया और 6500 दोपहिया खड़े हो सकेंगे। प्रदेश में स्थित स्टेशनों में से मेरठ साउथ स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। लगभग 13 हजार वर्ग मीटर में दो पार्किंग बनाई गई हैं। इन दोनों पार्किंग में लगभग 1200 चौपहिया और दुपहिया वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था है। आटो रिक्शा खड़े करने की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही यहां पर दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अलग से उनके वाहन खड़े करने का स्थान निर्धारित किया गया है।

मेरठ के स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा
मेरठ साउथ - 1200
परतापुर -150
रिठानी- 40
शताब्दीनगर-800

ब्रह्मपुरी-150
बेगमपुल-70
डोरली-100
मेरठ नार्थ-50
मोदीपुरम-700

ये हैं सबसे बड़ी पार्किंग
पूरे कारिडोर पर मेरठ साउथ और सराय काले खां स्टेशन की पार्किंग सबसे बड़ी है।
मेरठ साउथ स्टेशन लगभग 300 कारें और 900 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
सराय काले खां स्टेशन पर लगभग 275 कारें और 900 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161580