search

Haryana Weather: सुबह धुंध, दोपहर में गर्मी... हरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम; ठंडी हवा ने कराया सर्दी का एहसास

Chikheang 3 hour(s) ago views 934
  

हरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जिले में शनिवार को मौसम ने एक साथ कई रंग दिखाए। अलसुबह से करीब 10:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस बीच सड़कों पर दृश्यता 100 मीटर रह जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों को ठिठुरन का सामना भी करना पड़ा। करीब 11 बजे हल्की धूप निकली, पर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं हवाओं से मौसम सर्द बना रही।

दोपहर में तेज धूप में कुछ देर गर्मी का भी एहसास रहा। बाद तक धूप-छांव का क्रम चलता रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रात में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। वीरवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही और धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकलने से दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। वहीं शनिवार को मौसम दोबारा करवट लेता नजर आया। अलसुबह कोहरा तो दोपहर में तेज धूप से पूरे दिन मौसम सर्द-गर्म बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य पर असर, सतर्क रहने की जरूरत

डिप्टी सिविल सर्जन डा. दिव्य मंगला ने कहा कि सुबह के कोहरे और दिन में धूप के बीच अचानक तापमान में बदलाव से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार व गले का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में खासकर बच्चों, बुजुर्गों व अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीयें व मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और खान पान रखें।
फसलों के लिए धूप फायदेमंद, कोहरे से खतरा

कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, शनिवार को निकली हल्की धूप गेहूं व सरसों की फसल के लिए लाभकारी रही। लगातार कोहरा रहने से सब्जियों व दलहनी फसलों में फफूंद रोग का खतरा बढ़ सकता है। किसान खेतों में नियमित निगरानी रखें और जरूरत पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से दवा का छिड़काव करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165943