search

2 फीट 7 इंच लंबी दुल्हन की मांग भरने आया 3 फीट का दूल्हा, धौलाना में अनोखी जोड़ी ने लिए सात फेरे

LHC0088 Yesterday 20:56 views 835
  

कस्बे की रहने वाली 2 फीट 7 इंच लंबी चाऊल ने मोदीनगर के रहने वाले 3 फीट लंबाई वाले विजय के साथ लिए सात फेरे। जागरण



जागरण संवाददाता, धौलाना। कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और धौलाना कस्बे में शनिवार को संपन्न हुआ एक विवाह इसका जीवंत प्रमाण बन गया। यहां एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसने समाज को यह संदेश दिया कि सफल वैवाहिक जीवन के लिए सूरत और कद-काठी मायने नहीं रखती। मिलना चाहिये दिलों का मेल। कस्बे की रहने वाली 2 फीट 7 इंच लंबी चाऊल ने मोदीनगर के रहने वाले यशपाल प्रजापति के 3 फीट लंबाई वाले पुत्र विजय के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधने का संकल्प लिया है।

लंबे समय से अपनी बेटी के लिए वर की तलाश कर रहे पिता सतपाल को कई बार निराशा हाथ लगी थी, लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया। एक रिश्तेदार के माध्यम से विजय का रिश्ता सामने आया और दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह तय हुआ। शनिवार को जब दूल्हा विजय बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर थिरकते हुए बारातियों के साथ धौलाना पहुंचा, तो इस अनूठी जोड़ी को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

  

लोग अपने घरों की छतों और गलियों में लिए जमा हो गए। हिंदू रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुए इस विवाह में दोनों पक्षों के स्वजन ने नवदंपती को सुखद और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह विवाह उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो शारीरिक कमियों को जीवन की बाधा मान लेते हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में साइबर ठगी का भंडाफोड़: फर्जी हैंडीक्राफ्ट फर्म से लाखों की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार  

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से हटा अतिक्रमण, NHAI और पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

यह भी पढ़ें- हापुड़ में मां ने बेटी को बेचा, अधेड़ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता ने न्याय के लिए DM से लगाई गुहार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163733