search

कासगंज में घर में मिला परिवार के 5 लोगों का शव, अंदर से गेट भी था बंद

cy520520 1 hour(s) ago views 921
  

घर में मिला परिवार के 5 लोगों का शव।



जागरण संवाददाता, कासगंज। कासगंज के अमापुर में एटा रोड पर एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतकों में 50 वर्षीय सत्यवीर, जो पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री थे, उनकी 46 वर्षीय पत्नी रामश्री, 14 वर्षीय पुत्री प्राची, 12 वर्षीय आकांक्षा और 10 वर्षीय पुत्र गिरीश शामिल हैं।

घटना की जानकारी तब हुई जब नगर का एक व्यक्ति शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा। घर का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शक होने पर शोर मचाया गया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर सत्यवीर और रामश्री का शव फंदे से लटका था, जबकि बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- फांसी सजा के बाद पहली रात...बांदा जेल में रामभवन की बेचैन रात, जेल में सो नहीं पाया 33 बच्चों का दोषी

यह भी पढ़ें- मथुरा में चचेरे साले की शादी में आए जीजा की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु, फंदे से लटका मिला शव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161287