search

ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में 80 हजार बकायेदारों के कटेंगे बिजली के कनेक्शन

deltin33 2026-2-21 20:56:40 views 1245
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की में बिजली उपभोक्ताओं के बिल की बकाया वसूली ऊर्जा निगम के लिए चुनौती बनी हुई है।

220 करोड़ रुपये वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष निगम इस महीने अब तक सौ करोड़ रुपये का राजस्व ही वसूल पाया है। यह हाल तब है जब 50 से अधिक शिविर भी लगाए गए।  

अब 80 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उनके कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें से किसी का दो महीने का बिल बकाया है तो कई पुराने बकायेदार हैं।

वहीं, इस संबंध में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि सभी बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि वे एक सप्ताह में अपना बकाया बिल जमा कर दें।

बड़े बकायेदारों को दो किस्त में बिल भरने की छूट दी गई है। इसके तहत एक बार में 60 प्रतिशत और शेष एक सप्ताह बाद दे सकते हैं।

रविवार को भी निगम की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। हालांकि ऊर्जा निगम को वसूली कम होने की आशंका सता रही है, क्योंकि रमजान और होली की बात कहकर लोग बिल जमा करने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, उत्पादन क्षमता पहुंची एक गीगावाट तक

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति: पहाड़ी राज्य ने कई बड़े प्रदेशों को पछाड़ा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131