search

मेरठ-करनाल हाईवे पर गोवंशी से टकराया टेंपो, सड़क पर गिरी महिला को बस ने कुचला; मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 504
  



संवाद सूत्र, सरधना (मेरठ)। हाईवे व सड़कों पर टहल रहे गोवंशी दुर्घटना का कारण व हमले कर रहे हैं। शनिवार को एक गोवंशी अचानक मेरठ-करनाल हाईवे पर टेंपो के सामने आ गया। इससे टेंपो में बैठी महिला व उसका बच्चा सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही बस ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में एक गोवंशी घर में घुसा ओर झाडू लगा रही युवती पर हमला कर दिया।

सींग से उसका पेट फाड़ दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृत महिला को मर्चरी भेज दिया। घायल बच्चे व उसके जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना मेरठ-करनाल हाईवे पर सरधना थानाक्षेत्र के गांव बुबकपुर के पास हुई। टीपीनगर के मलियाना निवासी 23 वर्षीय कविता पत्नी गोवर्धन अपने एक वर्षीय बेटे व जीजा शुभम संग टेंपो से बहन के पास गांव ईकड़ी आ रही थी। जब टेंपो बुबकपुर गांव के पास पहुंचा तभी अचानक गोवंशी सामने आ गया।

चालक ने बचने का प्रयास किया लेकिन टेंपो गोवंशी से टकरा गया। टकराते ही पीछे बैठी कविता गोद में लिए बेटे संग हाईवे पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने महिला को कुचल दिया। बच्चा छिटककर दूर गिरा और टेंपो के पहिए की चपेट में आ गया। उसे भी गंभीर चोट आई।

टेंपो चालक अमित निवासी नंगला व शिवम भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कविता, बच्चे, शिवम व अमित को जिला अस्पताल ले गए। यहां कविता को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान कविता ने शाम को दम तोड़ दिया। बाकी तीनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मर्चरी भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बस व चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।

दूसरी घटना सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव मैनापूठी में हुई। मैनापूठी निवासी शिवकुमार की भतीजी शिवानी पुत्री आनंद शनिवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव में घूम रहा गोवंशी अचानक आंगन में पहुंच गया। उसने युवती पर पीछे से हमला कर दिया। गोवंशी ने युवती की पीठ और पेट में सींग घुसा दिए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

युवती की चीख-पुकार सुनकर स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से गोवंशी को भगाया। घायल शिवानी को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद गोवंशी के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।

आवारा गोवंशी का बढ़ता आतंक, प्रशासन पर उठे सवाल

कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आवारा गोवंशी का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों और गांवों में खुलेआम घूम रहे आवारा सांड और गोवंशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को सरूरपुर ब्लाक के गांव डाहर की ग्राम प्रधान हरपति देवी ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचीं और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव में एक आवारा सांड लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। इसके बाद भी गोवंशी को नहीं पकड़ा गया।

शनिवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुबकपुर के पास आवारा गोवंशी से टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दिन सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी में भी आवारा गोवंशी ने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही शिवानी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद गोवंश को पकड़ा नहीं गया तो बड़े हादसे हो सकते हैं। इस बारे में जब एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सोमवार को बीडीओ, नगर पालिका ईओ और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवारा पशुओं को पकड़ने की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देखते उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। सरधना महिला के शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474759