search

बिहार के सोनपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, 1302 करोड़ रुपये होंगे खर्च

deltin33 Yesterday 20:26 views 978
  

सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। (AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैबिनेट की बैठक में सोनपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने को ‎पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को ऐतिहासिक पहल बताया है। दावा किया है कि यह हवाई अड्डा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

‎रूडी ने शनिवार को ‎भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में इस हवाई अड्डे के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। यह हवाई अड्डा 4200 एकड़ में फैला होगा।

उन्होंने सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में इस कार्य को एक लक्ष्य बनाया था और आज वह पूरा हुआ।

यह उपलब्धि छपरा और पटना नहीं, बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह बहुत बड़े बदलाव की कहानी है। यह मध्य भारत का हब बनेगा।

आने वाली पीढ़ी के लिए यह हवाई अड्डा बहुत बड़ा वरदान साबित होगा। यह हवाई अड्डा 30 मिलियन आबादी वाला होगा, लेकिन इसका लक्ष्य 100 मिलियन तक जाएगा।
कई सड़क मार्गों से जुड़ा है यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

उन्होंने कहा कि यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कई सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इनमें कई सड़कों का निर्माण कार्य अभी शुरू है या होने वाला है।

‎इस हवाई अड्डे की स्वीकृति 2020 में ही दे दी गई थी, लेकिन कुछ देर हुआ, लेकिन अब यह जमीन पर उतरने वाला है। नीतीश सरकार ने वहां के किसानों के हितों के लिए रियल स्टेट के द्वारा जमीन की दी जा रही कीमत से पांच गुना अधिक मूल्य तय कर दिया है, जिससे किसानों को अपनी जमीन देने में परेशानी नहीं होगी।

एविएशन ट्रेनिंग की संभावनाएं भी पटना सहित बिहार में बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक को सोनपुर में स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल एवं बिहार से आने-जाने वाले हवाई यातायात के लिए एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित होगा।

पटना से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एयरपोर्ट यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने की क्षमता रखेगा। यह विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। यह निर्णय बिहार को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम है।

देश के प्रमुख हवाई अड्डों- जेवर, नवी मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े हवाई अड्डों की श्रेणी में सम्मिलित होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में युवाओं के लिए खुशखबरी: BPSC करेगा बंपर भर्ती, नीतीश सरकार 1076 पदों पर जल्द निकालेगी बहाली
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474818