search

देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला विवाद: शिक्षक संगठनों ने ननूरखेड़ा में लगाया जाम, थाने का किया घेराव

LHC0088 1 hour(s) ago views 456
  

शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट के बाद रायपुर थाने पहुंचे कर्मचारी। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला करने, कार्मिकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में शिक्षक संगठन सड़कों पर उतर आए।

संगठनों ने ननूरखेड़ा स्थित निदेशालय के बाहर जाम लगा दिया और रायपुर थाने का घेराव किया। शिक्षकों ने करीब चार घंटे तक सड़क पर हंगामा किया। बाद में विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद वह शांत हुए।

शनिवार दोपहर विधायक व उनके समर्थकों ने शिक्षा निदेशक के कक्ष में घुसकर गाली-गलौज, जानलेवा हमला, कार्मिकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। इसमें शिक्षा निदेशक अजय कुमार को भी चोटें आईं।

उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो जगह-जगह से शिक्षक निदेशालय के बाहर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया।

इसके बाद विधायक व उनके समर्थकों के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर रायपुर थाने का घेराव करते हुए खूब हंगामा किया।

शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विधायक व उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद शिक्षक शांत हुए और घरों को लौटे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक व उनके समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले के बाद शिक्षक संगठनों में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

यह भी पढ़ें- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, विधायक काऊ समेत अन्य पर मुकदमा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163750