search

OLX पर सोफा बेचने के चक्कर में क्लर्क से ठगी, क्यूआर कोड भेज ठगों ने पिन डलवाया, खाते से कटते गए पैसे

deltin33 1 hour(s) ago views 444
  

ठग ने व्हॉट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा और पीड़ित के खाते से रकम डेबिट होती गई।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ओएलएक्स पर सोफा बेचने के चक्कर में क्लर्क 94,900 रुपये गवां बैठा। सेंट्रल ट्रेजरी में क्लर्क के पद तैनात रेवंत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपना सोफा सेट बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को खरीदार बताते हुए 19,000 रुपये में सौदा तय कर लिया।

आरोप है कि इसके बाद ठग ने व्हॉट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा और कहा कि पिन डालते ही रकम खाते में आ जाएगी। पहले एक रुपये भेजकर भरोसा दिलाया गया। पीड़ित ने जैसे ही पिन डाला, एक रुपया उसके खाते में आ गया।

इसके बाद आरोपित ने 19,000 रुपये का क्यूआर कोड भेजा, लेकिन रकम खाते में नहीं आई। जब क्लर्क ने इसकी जानकारी दी तो ठगों ने 38,000 रुपये का दूसरा स्कैनर भेजा और कहा कि डबल रकम आएगी। बार-बार पिन डलवाकर खाते से रकम डेबिट होती गई।

कुछ ही देर में पीड़ित को अहसास हुआ कि उसके खाते से कुल 94,900 रुपये निकल चुके हैं। ठगी का पता चलने पर रेवंत गुप्ता ने साइबर थाना सेक्टर-17 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फ केस दर्ज कर लिया है और संबंधित बैंक खातों व यूपीआई आईडी की जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474759