search

मऊगंज में आरटीओ चेकपोस्ट पर बवाल : अवैध वसूली के आरोप में ट्रक चालकों का हंगामा, परिवहन कर्मियों का टपरा फूंका

cy520520 1 hour(s) ago views 421
  

टपरे में लगाई आग (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हनुमना आरटीओ चेकपोस्ट पर शुक्रवार देर शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब ट्रक चालकों ने चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित भीड़ ने चेकपोस्ट के पास बनी कर्मचारियों की झोपड़ी और वहां रखी कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया।
चेकिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरटीओ की नियमित जांच के दौरान दो ट्रकों को रोका गया था। इसी बीच भैंसोड़ निवासी चालक दीपक यादव अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों से उसकी तीखी बहस हो गई। चालकों का आरोप था कि उन्हें बेवजह रोका जा रहा है और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मऊगंज में तेंदुए का आतंक, बाड़े में घुसकर 15 बकरियों का शिकार; बचाने आए युवक पर भी किया हमला
सड़क पर ट्रक खड़ा, लगा लंबा जाम

विवाद के दौरान चालक ने अपना ट्रक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते ट्रकों की लंबी कतार लग गई और अन्य चालक भी विरोध में शामिल हो गए। नाराज चालकों ने नारेबाजी की और माहौल उग्र हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने कर्मचारियों की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया। आरटीओ चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दीपक यादव सहित तीन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं ट्रक चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि कथित अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। मामले की जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161284