search

कश्मीर घाटी में बीते चार दिनों में आईईडी के जरिए किसी बड़े हमले का चौथा प्रयास विफल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

deltin33 2026-2-21 19:26:46 views 684
  

कश्मीर घाटी में चार दिनों में चौथा आतंकी प्रयास विफल। फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने को गांदरबल जिले में शनिवार को एक आईईडी को समय रहते नष्ट कर, एक आतंकी षडयंत्र को नाकाम बना दिया। बीते चार दिनों में कश्मीर घाटी में आईईडी के जरिए किसी बड़े हमले का यह आतंकियों का चाैथा प्रयास था, जिसे सुरक्षाबलों ने विफल किया है।

आतंकियों द्वारा आईईडी लगाए जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी का संज्ञान लेते हुए पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने वादी में सभी मार्गाें की निगरानी बढ़ाने के साथ ही लोगों को सूचित किया है कि वह किसी भी संदिग्ध और लावारिस वस्तु को छूने के बजाय उसके बारे में तत्काल निकटवर्ती पुलिस चौकी को सूचित करें।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, जिला गांदरबल के सफापोरा इलाके में आज सुबह सेना की एक रोड ओपनिंग पार्टी सड़क की जांच कर रही थी। सफापोरा में कोहिस्तान कालोनी के पास शेख मोहल्ला में सड़क किनारे सेना के जवानों केा एक संदिग्ध बैग नजर आया। उन्होंने अपने उपकरणों के साथ जब उसकी जांच की तो उसमें आईईडी की पुष्टि हुई। जवानों ने उसी समय सड़क काे आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद करते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच आईईडी का मुआयना किया और उसे सुरक्षित विस्फोट के जरिए मौके पर ही नष्ट करने फैसला लिया। बम निरोधक दस्ते ने उसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। इसके बाद ही सड़क को वाहनेां की आवाजाही के खोला गया।
18 फरवरी को आतंकियों ने नारबल के निकट लगाई थी आईईडी

यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि गत 18 फरवरी बुधवार को आतंकियों ने श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारबल के निकट आईईडी लगाई थी जिसे सुरक्षाबलों ने चिह्नित कर नष्ट किया था। इसके बाद गत 20 फरवरी शुक्रवार की तड़के भी सुरक्षाबलों ने बारामुला के जांबाजपोरा में सड़क के किनारे आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी को समय रहते बरामद कर नष्ट किया।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह उपराष्ट्रपति भी कश्मीर आ रहे हैं। ऐसे हालात में आतंकी किसी प्रकार कोई वारदात को अंजाम दे अपनी उपस्थिति का अहसास कराने की कोशिश करेंगे। उनके मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131