search

Thailand Floods: थाईलैंड में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 145 पहुंची; नुकसान ने दुनिया को डराया

cy520520 2025-11-28 20:55:41 views 873
  

थाईलैंड में बाढ़ का कहर। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी थाईलैंड इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। कुदरत के इस कहर में कम से कम 145 लोगों की जान गई है। यहां पर इतनी संख्या में लोगों की मौत ने एक चिंता बढ़ा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाईलैंड के आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांतों में आई इस बाढ़ के कारण 1.2 मिलियन से अधिक घर और 3.6 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ ने लील ली 145 जिंदगियां

इस मामले को लेकर सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने बैंकॉक में एक पीसी के दौरान कहा कि बाढ़ के कारण देश के आठ प्रांतों में 145 लोगों की जान गई है। वहीं, सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक 110 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी और कम होने के साथ ही सर्च और रेस्क्यू की कोशिशें और सफल हो गई हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोंगखला प्रांत में मरने वालों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बचाव दल उन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए हैं, जो पहले से काफी पानी में डूबे थे।
अभी भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना

आपदा विभाग ने शुक्रवार की सुबह बताया कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी अब कम हो गया है, लेकिन कुछ जगहों पर पानी का स्तर अभी ज्यादा है। स्थानीय मौसम विभाग का कहना है दक्षिण में बारिश कम हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

सामने आए वीडियो में पता चलता है कि बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह पर बिजली के खंभे गिरे हुए हैं, घर के सामान बाढ़ के पानी में बह रहे हैं। मलबा सड़कों पर दबा फैला हुआ है। सड़कों पर कई जगहों पर कारें पलटी हुई हैं। इस बाढ़ ने लोगों के जीवन को तबाह कर दिया है।   

यह भी पढ़ें- साइक्लोन \“दितवाह\“ ने श्रीलंका में मचाई तबाही, 46 लोगों की मौत; तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में अलर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163944