search

13 करोड़ की लागत से बन रहा ट्रेनिंग सेंटर, अब बहराइच में ही प्रशिक्षण लेंगी ANM

deltin33 1 hour(s) ago views 208
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। शहर के चांदपुरा मुहल्ला में 13 करोड़ की लागत से एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण तीन माह में पूरा होने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग जता रहे है। प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण पूरा होने पर जिले के डिग्री धारकों को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

जिले में अभी तक सरकारी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। जिसके चलते मेडिकल छात्र व छात्राएं अधिक खर्च पर निजी केंद्रों में प्रशिक्षण लेने को विवश थीं। इसको देखते हुए चांदपुरा मुहल्ले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।

100 छात्र एक साथ कर सकेंगे ट्रेनिंग

यहां पर 100 छात्र एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। तीन मंजिला प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। रंग रोगन के बाद यहां पर प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जिससे प्रशिक्षण केंद्र में दो साल का डिप्लोमा कोर्स कर पंजीकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ता बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑयल सीड्स योजना के तहत मिलेगा अनुदान, यूनिट लगाने के लिए दर्शन पोर्टल पर होगी बुकिंग

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व, बाल स्वास्थ्य देखभाल और प्राथमिक चिकित्सा के क्षेत्र में अभ्यर्थी सरकारी या निजी नौकरी कर सकते हैं। स्वास्थ्य सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा होने से जिले के साथ दूसरे जनपद के भी मेडिकल छात्र यहां एएनएम कोर्स का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके बाद वह सरकारी व निजी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।



निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कराकर इसे प्रयोग में लाया जा सके। -डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474735