search

मुजेसर अग्निकांड: लोगों को बचाते हुए झुलसे पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि कुमार का निधन

LHC0088 3 hour(s) ago views 388
  

मुजेसर अग्निकांड में झुलसे पुलिस सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत। (सब इंस्पेक्टर की फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुजेसर गांव स्थित फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में झुलसे पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन थे।

सब इंस्पेक्टर रवि कुमार कैथल के गांव क्योड़क के रहने वाले थे। मार्च 2022 में वे पुलिस में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी मुजेसर थाने में थी। घटना वाले दिन उनके पास स्टेशन ड्यूटी ऑफिसर का प्रभार था।

मुजेसर थाना प्रभारी पूरण सिंह ने बताया कि रवि ड्यूटी के प्रति बहुत गंभीर रहते थे और काफी खुशमिजाज थे। आग की सूचना मिलते ही वे 15 मिनट के अंदर फैक्ट्री में पहुंच गए थे।
अपनी परवाह किए बिना धधकती फैक्ट्री में घुसे थे सब इंस्पेक्टर रवि

उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना वे फैक्ट्री के अंदर घुस गए और लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान केमिकल से भरा ड्रम फट गया, जिसमें वे बुरी तरह झुलस गए थे।

उन्हें पहले बादशाह खान सामान्य अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

आग हादसे में फैक्ट्री मालिक के बेटे अभिषेक मोगा सहित अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। दमकलकर्मी भविचंद की शुक्रवार को मौत हो गई थी। वे पलवल के रामपुरखोर गांव के रहने वाले थे।

इस अग्निकांड में दमकलकर्मी कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक विजय मोंगा, उनके बेटे अभिषेक, कर्मचारी प्रदीप समेत करीब 50 लोग घायल हो गए थे। हादसे मे घायल होने से अभिषेक और प्रदीप की दो दिन पहले मौत हो गई थी। बाकी का अभी उपचार चल रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163607